sultanpur

Apr 10 2024, 02:32

*दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम मेडिकल कालेज का किया औचक निरीक्षण*
यूपी सुल्तानपुर में नई दिल्ली से आई तीन सदस्यीय NRHM टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची। जहां टीम ने पोषण पुनर्वास केंद्र व महिला अस्पताल की ओपीडी,एसएनसीयू व लेबर रूम का निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे तक निरीक्षण करने के बाद वे देर शाम टीम वाराणसी के लिए रवाना हो गई।
मेडिकल कॉलेज आने से पहले NRHM टीम ने बल्दीराय तहसील क्षेत्र के PHC व CHC का निरीक्षण किया। यहां महिलाओं के टीकाकरण व बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं देखीं। करीब डेढ़ बजे NRHM टीम मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल पहुंची। जहां पर ओपीडी का निरीक्षण किया। मीडिया के सवालों पर एनआरएचएम टीम ने कोई भी जवाब नहीं दिया। इसके बाद टीम मेडिकल कॉलेज से बाहर चली गई। तीन बजे टीम दोबारा मेडिकल कॉलेज पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) पहुंची। यहां मौजूद स्टॉफ से बच्चों के लक्ष्य व डाइट के बारे में जानकारी ली। 

sultanpur

Apr 10 2024, 02:11

*वरिष्ठ समाजसेवी डॉ डीएस मिश्रा अपने समर्थकों के साथ भाजपा की नीतियों से हुए प्रभावित,ग्रहण की सदस्यता*
सुल्तानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी रेड क्रॉस सोसाइटी सुल्तानपुर के चेयरमैन एवं पूर्व बीएसपी प्रत्याशी डॉ डीएस मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश के *उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौक़े पर अमर पाल मौर्य (प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सदस्य),बृजबहादुर (प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा),मनीष दीक्षित (प्रदेश मीडिया प्रभारी),हिमांशु दुबे (प्रदेश सह प्रभारी) उपस्थित थे। भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृहमंत्री अमित शाह,प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल प्रदेश संगठन मंत्री,प्रदेशमंत्री और सुल्तानपुर जनपद की प्रभारी मीना चौबे,डॉ आर ए वर्मा जिलाअध्यक्ष बीजेपी सुल्तानपुर सहित समस्त भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को हृदय से धन्यवाद किया। सुल्तानपुर लोकसभा की लोकप्रिय प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी को ऐतिहासिक जीत दिलाने और अबकी बार चार सौ पार के प्रधानमंत्री के नारे को साकार करने का संकल्प लिया।

sultanpur

Apr 09 2024, 18:51

*मैं गरीबों व मजलूमों की आवाज हूं : सांसद मेनका*
*सुलतानपुर को यूपी का नम्बर एक जिला बनाएंगे : सांसद मेनका*

*बिना सरकारी मदद तीर्थराज धोपाप का किया कायापलट : सांसद मेनका*

*धोपाप ब्रांड से हजारों महिलाएं हो रही सशक्त व आत्मनिर्भर : सांसद*

*डोर टू डोर कैंपेन कर हर वोटर से संपर्क करे कार्यकर्ता : सांसद* सुलतानपुर,पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने 10 दिवसीय चुनावी दौरे के 9 वें दिन सदर विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसभाओं व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।मंगलवार को उन्होंने विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी के साथ पटना सोनौरा, अहिबरनपुर, कालीगंज बाजार,चौहानपुर,मैरी रंजीत व खरगपुर समेत एक दर्जन जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा देश में मोदी व भाजपा की लहर चल रही है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाओं ने गरीबों की तकदीर बदली है। मैंने भी सुलतानपुर को चमकाने में कोई कसर नही छोड़ी। युवाओं के लिए 6 करोड़ की लागत से पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प हो रहा है।मैंने बिना सरकारी मदद के तीर्थराज धोपाप का कायापलट किया है।इसको रामायण सर्किट से जोड़कर देश का नंबर एक धार्मिक केंद्र बनाया जाएगा।मैंने धोपाप ब्रांड के प्रोडक्ट से समूह की हजारों महिलाओं को जोड़ा हैं। इससे महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बन रही है। अगले पांच साल में सुलतानपुर को यूपी का नम्बर एक जिला बनाएंगे।मैंने यहा सांसद नही सेवक के रुप में काम किया है।मैं गरीबों व मजलूमों की आवाज हूं। मेरे क्षेत्र के एक भी व्यक्ति के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता।मेरा लक्ष्य विकसित व खुशहाल सुलतानपुर बनाने का है। वहीं श्रीमती गांधी ने कूरेभार,सेमरी, गोसैसिंहपुर,मोतिगरपुर एवं जयसिंहपुर मंडल में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।कहा जिले में 1991 बूथ है।हर बूथ पर 450 वोट के लक्ष्य को लेकर रणनीति बनाकर काम करना हैं।डोर टू डोर कैंपेन कर हर वोटर से संपर्क व संवाद स्थापित करना हैं। 8 लाख वोट मिले तो जीत शानदार होंगी।कार्यकर्ता को ताकत मिलेगी।पन्ना प्रमुख को निरंतर वोटर के संपर्क में रहना होगा।मुझे भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता पर गर्व है।सांसद ने जयसिंहपुर क्षेत्र के पदुमरा गांव में जाकर अग्नि पीड़ित परिवारों को शोक संवेदना व्यक्ति की। आपको बतादे सोमवार को पदुमरा गांव के मुसहर टोला के कई घरों में आग लग गई थी।जिसमें एक 16 वर्षीय बच्ची की मौत भी हो गई थी.सांसद ने अग्नि पीड़ित परिवारों को प्रशासन से हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिया। भगवानपुर गांव में प्रधान पवन यादव एवं प्रधान पिंटू यादव ने भाजपा को समर्थन करने का एलान किया।आज विभिन्न कार्यक्रमों में विधानसभा प्रभारी बालकृष्ण पाण्डे,शशीकांत पाण्डे,विधानसभा संयोजक विनोद सिंह, विवेक सिंह,सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी,ब्लाक प्रमुख नवनीत सिंह,प्रात्येश सिंह बंटी,चन्दर प्रताप सिंह, राहुल शुक्ला,बाबी सिंह, राघवेन्द्र श्रीवास्तव,निर्भय सिंह,सुरेश सिंह प्रधान, अवधेश सिंह,मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह,शोभनाथ यादव, संदीप पांडेय,डॉ विनय प्रजापति, हरिशंकर वर्मा, राकेश सिंह प्रधान, सभाराज प्रधान, अमित सिंह प्रधान,लालजी सिंह, सुशील गोस्वामी प्रधान, अंकित मिश्रा, सुरेंद्र सिंह प्रधान, डब्ल्यू प्रधान, ओम प्रकाश सिंह प्रधान, अरविन्द सैनी आदि मौजूद रहे।

sultanpur

Apr 09 2024, 18:38

*मुख्य आरोपी अजय सिंह को हथियार के साथ किया गिरफ्तार,कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में किया पेश*
सुल्तानपुर,विजय नारायण सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय सिंह को बरामद हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में किया पेश,सीजेएम बटेश्वर कुमार ने आरोपी की रिमांड स्वीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का दिया आदेश* *रविवार की शाम हुई थी विजय नारायण की हत्या एवं अनुज शर्मा हुआ था घायल,मृतक विजय नारायण के परिजनो ने एसपी से की मुलाकात। मामले की तफ्तीश कर रहे नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय की कार्यशैली पर वादी पक्ष ने जताई है आपत्ति,मुल्जिमों से सांठगांठ का लग रहा आरोप,विवेचक बदलने के लिए दिया प्रार्थना पत्र,वादी पक्ष की शिकायत पर एसपी ले सकते है संज्ञान* *विजय नारायण सिंह हत्याकांड में नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय अभी है विवेचक, परिजनों को विवेचक नगर कोतवाल की कार्यशैली पर नहीं है भरोसा,दो दिनों पूर्व नगर कोतवाली के दरियापुर स्थित पल्लवी होटल के सामने हुआ था हत्याकांड,कुछ मुल्जिमो की नामजदगी पर शुरू से ही उठ रहा सवाल,फिलहाल पुलिस क्या करती है खेल,आगे सबकुछ आएगा सामने,शहर के बीच हुई इस बड़ी घटना से जिले में बना दहशत का माहौल* *रिपोर्ट-अंकुश*

sultanpur

Apr 09 2024, 06:56

*बीती रात पुलिस मुठभेड़ में विजय हत्याकांड का मुख्य आरोपी अजय सिंह गिरफ्तार*
सुल्तानपुर में दो दिनों पूर्व होटल के बाहर हुई विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घटना के मुख्य आरोपी अजय सिंह सिलावर को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में अजय सिंह के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है वहीं पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल बीते 7 अप्रैल की शाम नगर कोतवाली के दरियापुर स्थित पल्लवी होटल के सामने मामूली विवाद में नरायनपुर के रहने वाले विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक विजय के भाई सतीश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बीती रात मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना लगी की घटना का मुख्य आरोपी अजय सिंह दूबेपुर से लखनऊ की तरफ निकलने वाला है। जिसपर हरकत में आई नगर कोतवाली और बंधुआ कला पुलिस ने घेराबंदी दी। संदिग्ध परिस्थितियों में आ रही बाइक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाश ने गोली चलानी शुरू कर दी। वहीं जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी। बहरहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के अस्पताल में भर्ती करा दिया है साथ ही इसके पास से बिना नंबर की बाइक और अवैध पिस्टल बरामद कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

sultanpur

Apr 09 2024, 04:23

*130 परिवहन निगम कर्मियों को प्रोत्साहन राशि मिलने पर खुशी का माहौल*
सांसद मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में होली में यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने चालक-परिचालक और कार्यशाला के कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। इस योजना में कुल 130 कर्मचारियों का चयन किया गया है। इन कर्मचारियों में 4.32 लाख रुपये का वितरण किया गया।
परिवहन निगम ने 22 मार्च से पहली अप्रैल तक होली को लेकर चालकों-परिचालकों की छुट्टी बंद कर दी थी। इसके अलावा कार्यशाला के कर्मचारियों की छुट्टी पर भी पाबंदी लगा दी थी। किसी विशेष परिस्थिति में ही अवकाश लेने की छूट दी गई थी। एआरएम नागेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि होली में 123 चालकों-परिचालकों की ड्यूटी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए लगाई गई थी। इनमें 17 चालक और 61 परिचालकों को होली के विशेष प्रोत्साहन योजना में चयनित किया गया।

sultanpur

Apr 09 2024, 04:04

*आज घर-घर बिराजेंगी मातारानी*
*देवी मंदिरों पर मेले जैसा माहौल*

ग्रीष्म (चैत्र) नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को घर-घर कलश स्थापना के साथ ही माता रानी के पहले स्वरूप में शैलपुत्री की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना होगी आज। सुल्तानपुर से 5 किलोमीटर दूर लोहरामऊ देवी मंदिर व शहर रुद्रनगर में नैना देवी मंदिर में नवरात्रि से एक दिन पहले मातारानी के आने से पहले पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं मंदिरों के आसपास फल फूल वह नारियल तथा मिठाई के प्रतिष्ठानों से सजी गई है। दुकानो पर हालांकि महंगाई के दौर में साफ असर देखने को मिला। लोहरामऊ दुर्गा देवी मंदिर का इतिहास काफी पुराना है,सर्वप्रथम पिंडी रूप का दर्शन हुआ फिर वहां ग्रामीण चबूतरा बनाकर पूजा करने लगे लोग बाद में पत्थर व संगमरमर की मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की। उसके बाद 1991 में विशाल भगवती देवी मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर का इतिहास राजघराने से भी जुड़ा हुआ है दुर्गा देवी मंदिर में शारदीय एवं चैत्र नवरात्र में 9 दिनों मिले जैसा माहौल रहता है। सुबह हो या शाम,पूरे दिन यहां भक्तों का तांता लगा रहता है,वही मंदिर के खुलने के समय आमतौर पर सुबह 7 बजे का है। लेकिन नवरात्र में मंदिर सुबह 5 बजे खुल जाता है। इस दौरान मंदिर के कपाट दिनभर श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं,और शहर के लोगों के लिए नैना माता मंदिर एक दशक से आस्था का केंद्र बना हुआ है।

sultanpur

Apr 08 2024, 19:41

*कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की सूची हुई जारी*

सुल्तानपुर,लोकसभा चुनाव के पूर्व जनपद सुल्तानपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वीकृत के बाद सोमवार को दोपहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने नव मनोनीत ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी अध्यक्ष अपनी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगे, लोकसभा चुनाव में ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नेतृत्व की मंशानुरूप गठबंधन धर्म निभायेंगे, हमें पूर्ण विश्वास है की सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण अपनी जिम्मेदारियां पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।

sultanpur

Apr 08 2024, 15:08

*ग्राम पंचायत नेवाज मदारगढ़ में 27वे रमजान को प्रत्रिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन*
सुल्तानपुर/अमेठी,शुकुलबाज़ार ब्लॉक के ग्राम पंचायत नेवाज मदारगढ़ में 27वे रमजान को प्रत्रिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। नेवाजमदार गढ़ के नम्बरदार परिवार की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया जाता है।जिसमे क्षेत्र के सम्भ्रान्त गणमान्य लोगो के साथ साथ अत्यंत निर्धन परिवार को आमंत्रित किया गया था। आयोजन कर्ता में हसीब नम्बरदार, आफ़ताब खान,रिजवान नम्बरदार,दानिश प्रधान,परवेज दाऊद जिला पंचायत सदस्य,मुस्तफा कमाल, जमीर अहमद,गुलाम रब्बानी का प्रमुख योगदान रहा। इस मौके पर मौलाना नसीरुल इस्लाम ने कहा कि रोजा इफ्तार कराना बहुत सवाब का काम है। रोजा अफ्तार में शामिल होने वाले और रोजा इफ्तार कराने वाले दोनों को नेकी मिलती है। उन्होंने देश मे अमन शांति कायम हो दुवा कराई। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान ,हारून खान प्रमुख प्रतिनिधि शुकुलबाज़ार,मुहम्मद अरशद पवार कांग्रेश नेता,राहत खान,पूर्व प्रमुख इस्तिखार,फिरोज एडवोकेट रईश एडवोकेट, खालिद प्रबंधक लिटिल फ्लावर्स स्कूल जैनबगंज,ख़लीक अहमद खान,डाक्टर गुड्डू अंसारी,शक़ील अहमद ,शब्बीर अहमद रास्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान इत्यादि हज़ारों लोग शामिल हुए।

sultanpur

Apr 08 2024, 05:46

*पुलिस की लचर व्यवस्था से भाजपा नेता का भाई बना गोली का निशाना,पुलिस जल्द कर रही खुलासे की बात,गिरफ्तार लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ*
नगर कोतवाली की लचर पुलिस व्यवस्था की भेंट चढ़ा भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का चचेरा भाई। नगर कोतवाल के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस कानून व्यवस्था कायम करने में रही नाकाम। एसपी सोमेंन वर्मा के चहेते नगर कोतवाल से नहीं संभाली जा रही कोतवाली। शहर के भेदभाव वाले चौराहे पर बदमाशों ने दे दिया बड़ी घटना को अंजाम और ताकती रह गई पुलिस। मृतक विजय नारायन सिंह की सरे शाम दरियापुर तिराहे पर गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक सोमेन ने पुलिस की 6 संयुक्त टीमें गठित की और जल्द ही इस घटना की खुलासे की बात कही। वही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शिवम मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे जिला अस्पताल। घनश्याम तिवारी हत्याकांड में जमानत पर चल रहे थे मृतक विजय नारायन सिंह। नगर कोतवाली के दरियापुर तिराहे पर सरेआम हुए गोलीकांड का मामला। दूसरा घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर। एसपी सोमेन वर्मा बोले,जल्द किया जाएगा हत्याकांड का खुलासा। पार्टी मनाने के दौरान हुआ गोलीकांड। जबकि पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।